Notifications

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां का ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल 18 दिसंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे से अपने परिसर में ओपन प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है । जिसमे एक प्रसिद्ध कंपनी वर्धमान प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं। महाविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी पंकज ठाकुर ने बताया की उपयुक्त उम्मीदवार के लिए वेतन परक्राम्य है और 16 हजार प्रति माह तक हो सकता है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को रहने की व्यवस्था कंपनी की ओर से दी जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव में न केवल स्थानीय महाविद्यालय के छात्र अपितु किसी भी महाविद्यालय का कोई भी स्नातक छात्र इसमें भाग ले सकता है। इसके अलावा आठवीं, दसवीं, प्लस टू और किसी भी ट्रेड में आई टी आई छात्र भाग ले सकते हैं।